Tuesday, October 20th, 2026

दादी मां के इस घरेलू नुस्खे को अपना कर पाएं गोल्ड फेशियल सा निखार

 


गोल्ड फेशियल किट मार्केट में आराम से मिल जाती है। यह आपकी त्वचा पर सुनहरा निखार लाने का काम करती है। लेकिन ऐसी ज्यादातर किट्स में केमिकल्स का उपयोग होता है। कम या ज्यादा लेकिन ये केमिकल्स एक समय बाद आपकी त्वचा पर बुरा प्रभाव जरूर छोड़ते हैं।

गोल्ड फेशियल जैसा निखार ऑर्गेनिक और हर्बल प्रॉडक्ट्स से भी पाना संभव है। इसके लिए हम आज दादी मां का एक ऐसा घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिसमें उपयोग होनेवाले इंग्रीडिऐंट्स का आपने अलग-अलग उपयोग तो किया होगा। लेकिन एक साथ उपयोग शायद ही कभी किया हो।

घरेलू गोल्ड फेशियल
दादी मां के नुस्खों से लिया गया यह घरेलू गोल्ड फेशियल तैयार करने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत होगी।

-1/2 चम्मच हल्दी
-2 चंदन पाउडर
- 3 ऐलोवेरा जेल

इन तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और साइड में रख दें। अब पहले आपको अपनी स्किन को एक्सफोलिएट करना है और फिर इस पेस्ट से मसाज करनी है।

ऐसे करें स्किन एक्सफोलिएट
-चेहरे और गर्दन की मृत कोशिकाओं को हटाने के लिए आप घर पर ही हर्बल स्किन एक्सफोलिएटर बना सकती हैं। इसके लिए आपको चाहिए
-2 चम्मच चावल का आटा
-5 चम्मच दही

इन दोनों चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें और चेहरा धोने के बाद इस पेस्ट से स्किन की मसाज करें। यह मसाज आपको हल्के हाथों से और 4 से 5 मिनट के लिए करनी है। आपकी त्वचा की मृत कोशिकाएं निकल जाएंगी और अब आपकी स्किन फेशियल के लिए रेडी हो जाएगी।


ऐसे करें फेशियल
सबसे पहले चेहरे को ताजे पानी से धो लें। बेहतर रहेगा कि फेशवॉश का उपयोग करें।
इसके बाद स्किन को हर्बल एक्सफोलिएटर से एक्सफोलिएट करें। यानी 4 से 5 मिनट इस पेस्ट से चेहरे, गर्दन और कंधों की मसाज करें और फिर स्किन क्लीन कर लें।
अब पहले से तैयार करके रखा गया ऑर्गेनिक गोल्ड फेशियल उठाएं और इससे 15 से 20 मिनट के लिए अपने चेहरे और गर्दन पर हल्की मसाज करें।

मसाज करते समय हाथों का मूवमेंट सर्कुलर मोशन में और सॉफ्ट रखें। जरूरी लगे तो ऐलोवेरा जेल की मात्रा बढ़ा सकती हैं। ताकि हाथों का मूवमेंट स्मूद हो सके। घर पर ऐलोवेरा ना लगा हो तो आप कोई भी ऐलोवेरा जेलl का उपयोग कर सकती हैं।


अगला स्टेप
चेहरे और गर्दन की 20 मिनट मसाज के बाद इस पेस्ट को ऐसे ही लगा रहने दें। यह आपकी त्वचा पर फेशियल क्रीम और फेस पैक दोनों का काम करेगा। जब यह पैक हल्का सूखने लगे या फिर अगले 15 मिनट बाद आप पानी से चेहरा धोकर साफ कर लें।

आप देखेंगी कि त्वचा एकदम साफ और सॉफ्ट बन चुकी है। अब आपको चेहरे पर पहले गुलाबजल या टी-ट्री टोनर लगाना है। इसके बाद अपना पसंदीदा मॉइश्चराइजर या फिर बादाम के तेल की दो बूंद लेकर चेहरे और गर्दन की त्वचा को प्यार भरी थपकी दें।

 

Source : Agency

पाठको की राय